विस्थापित आदिवासियों की विस्थापन राशि हड़पी पंजाब नेशनल बैंक,बीमा कंपनी पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप..
संजय सिंह मझौली सीधी
Also Read
सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत विस्थापित किए गए आदिवासियों की करोड़ों रुपए विस्थापन राशि को पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा धोखाधड़ी के सहारे हड़पने का बहुत बड़ा गंभीर और शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है।
बताते चलें कि जंगल बचाने के लिए अपना घर-जमीन छोड़ने वाले आदिवासी ग्रामीणों के साथ ही बैंक द्वारा इस तरह धोखाधड़ी की गई है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला ग्राम भमरैया टोला रामगढ़ का है।यहाँ के विस्थापित किए गए ग्रामीणों को सरकार से विस्थापन की राशि 10- 10 लाख वर्ष 2020 में मिली थी।आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक शाखा सीधी ने बीमा कंपनी के एजेंटों से शांट गांठ कर भोले-भाले,अशिक्षित ग्रामीणों को गुमराह कर शासकीय योजना का हवाला देकर उनकी विस्थापन की राशि बीमा पॉलिसी के नाम पर हड़प ली।
इस पूरे मामले में वन विभाग ग्रामीणों के साथ खड़ा हो गया है।संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि विभाग इस धोखाधड़ी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही के लिए अडिग है और ग्रामीणों को कानूनन न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
वन विभाग के सहयोग से पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सीधी और EOW(आर्थिक अपराध शाखा) रीवा में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

बैंक के रीजिनल मैनेजर पहुंचे जांच में प्रभावितों ने बताई आप बीती
शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ा और आज 16 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल ऑफिस जबलपुर के चीफ मैनेजर खुद गाँव भमरैया टोला रामगढ़ जाँच के लिए पहुँचे।
जाँच के दौरान ग्रामीणों ने अपनी आपबीती सुनाई और चेतावनी दी कि यदि उनकी हड़पी गई राशि ब्याज सहित वापस नहीं की गई तो वे आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएंगे।
जाँच स्थल पर संजय टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक हृदय लाल सिंह,वन परिक्षेत्र अधिकारी बस्तुआ कैलाश बामनिया,परिक्षेत्र अधिकारी लीलाधर शाह सहित स्थानीय ग्रामीण एवं विभागीय अमला मौजूद रहा।पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर ने आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों की राशि वापस लौटाई जाएगी और दोषी बैंक कर्मियों पर कार्यवाही होगी।
अब सवाल यह है कि जिन आदिवासियों ने बाघों के लिए अपना घर छोड़ा,उनके पुनर्वास की राशि पर ही देश की विश्वसनीय संस्था बैंक ने सेंध लगाई है और इस बड़े फर्जीवाड़े में पंजाब नेशनल बैंक के कितने अधिकारी शामिल हैं उन पर क्या कार्रवाई होती है।भविष्य में विस्थापित परिवारों की राशि पर इस तरह फर्जीवाड़ा करने की हिम्मत कोई भी बैंक ना करें ऐसी कार्रवाई के लिए प्रभावित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है?
इनका कहना
हम लोगों को गुमराह कर पैकेज की राशि बैंक द्वारा हड़प ली गई थी जिसकी शिकायत की गई है जिसमें आज जांच अधिकारी आए हैं जिनके सामने हम लोगों ने अपना बयान दर्ज कराया है न्याय की मांग करते हैं।
प्रभावित ग्रामीणजन
प्रभावित ग्रामीणों ने पैकेज की राशि हड़फने के संबंध में ईओडी डब्लू एवं पुलिस अधीक्षक सीधी से शिकायत की गई थी जिसके संबंध में बैंक के रीजिनल मैनेजर आए थे मैं भी मौके पर मौजूद था और ग्रामीणों ने अपना कथन दर्ज कराया है संजय टाइगर रिजर्व का पूरा प्रयास है कि ग्रामीणों को न्याय मिले और उनकी राशि ब्याज सहित उन्हें मिले।
हृदय लाल सिंह एसडीओ संजय टाइगर रिजर्व



