धान की गहाई करते ट्रैक्टर में लगी आग,महिंद्रा युवो ट्रैक्टर चलकर हुआ खाक।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 27 Oct 2026, 07:19 AM IST | 1 min read
Share:

धान की गहाई के दौरान ट्रैक्टर में लगी आग, जलकर हुआ खाक

**साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका, मझौली थाना क्षेत्र के दिया डोल गांव की घटना**

 

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दिया डोल में धान की गहाई के दौरान एक ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ट्रैक्टर जलकर प्रमुख हिस्सा पूरी तरह खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दिया डोल में चंदन सिंह के घर पर धान की फसल की गहाई का काम चल रहा था। इसी दौरान गोलई केवट के स्वामित्व वाले महिंद्रा युवो 275 ट्रैक्टर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लगी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया और पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रैक्टर को पूरा नही बचाया नहीं जा सका।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक द्वारा घटना की सूचना मझौली थाने में दी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।