एक वर्ष से आवास की मजदूरी के लिए भटक रहे बैगा परिवार.भैया परिवारों के लिए “जन मन”योजना में पलीता…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 06 Oct 2026, 11:51 AM IST | 1 min read
Share:

एक वर्ष से आवास की मजदूरी के लिए भटक रहे बैगा परिवार..

भैया परिवारों के लिए “जन मन”योजना में पलीता लगा रहे जिम्मेदार..

संजय सिंह मझौली सीधी
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंधवा में वर्ष 2024 में एवं 20 25 में दर्जन भर बैगा हितग्राहियों का जनमन योजना के तहत आवास का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी उसकी मजदूरी नहीं मिली है। जिसके लिए हितग्राही एक वर्ष से दर-दर भटकने को मजबूर हैं जिन्हें सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा सिर्फ गुमराह किया जा रहा है।


रोजगार सहायक नहीं दिखाता हितग्राहियों का मस्टर रोल
हितग्राहियों ने बताया कि हम लोगों ने कई बार रोजगार सहायक से कहा कि हमारे आवास योजना का मस्टर रोल दिखाइए आखिर किसके नाम से मस्टर रोल भरा गया है तो वह भी नहीं दिखाता है जिससे आशंका है कि फर्जी लोगों के नाम मस्टर रोल तैयार कर मजदूरी की राशि आहरण कर ली गई है।

टॉप बीम होने के बाद भी नहीं मिली मजदूरी
हितग्राही वीर बहादुर बैगा, ददुल्ला बैगा,बुद्धिमान बैगा,सुरेंद्र बैगा के आवास का काम टॉप बीम तक हो गया है फिर भी कोई मजदूरी नहीं मिली है।

इनका कहना
मेरे आवास का निर्माण कार्य मई 2025 में पूर्ण हो गया है लेकिन आज तक मजदूरी नहीं मिली है।कलेक्टर से मांग करता हूं मजदूरी दिलाई जाए एवं दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही हो
उदयभान बैगा हितग्राही

मेरा आवास अप्रैल 2024 में पूरा हो गया है लेकिन आज तक मजदूरी नहीं मिली है। सचिव और रोजगार सहायक से बात करते हैं तो वह बहानेबाजी कर मात्र गुमराह करते हैं।
दशमतिया बैगा हितग्राही
मेरा आवास जून 2025 में कंप्लीट हो गया है लेकिन मजदूरी नहीं मिली है।
लालभान बैगा हितग्राही
मेरा आवास मार्च 2024 में पूरा हो गया है लेकिन मजदूरी आज तक नहीं मिली है।
विजय बाबू बैगा हितग्राही
डेढ़ वर्ष पहले मेरा आवास बन गया है लेकिन आज तक मजदूरी नहीं मिली है। रोजगार सहायक से कहते हैं मस्टर रोल दिखाओ तो वह भी नहीं दिखाते हैं और एक वर्ष से गुमराह कर रहे हैं।


भैया लाल बैगा हितग्राही
मेरा आवास 2024 गर्मी में तैयार हो गया है लेकिन मजदूरी आज तक नहीं मिली है।शासन प्रशासन से मांग है की मजदूरी दिलाई जाए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो।
अजय बैगा हितग्राही

बैगा हितग्राहियों के आवास की मजदूरी नहीं मिली है यह अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है क्योंकि उसकी जिम्मेदारी रोजगार सहायक की होती है।अब जानकारी मिली है तो इसका संज्ञान लिया जाएगा।
विजय बहादुर सिंह सचिव

आवास योजना की मजदूरी एक वर्ष तक लंबित नहीं होनी चाहिए।आपके द्वारा बताया गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
सुरभि श्रीवास्तव सी ई ओ