सेवा सेतु अभियान शिविर मड़वास
में हुई आयोजित खानापूर्ति तक रह गई सीमित।
शिविर का नहीं किया गया प्रचार प्रसार।
Also Read
जनपद पंचायत मझौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़वास में शनिवार के दिन सेवा सेतु अभियान के तहत खंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। किंतु जनपद मझौली खंड मुख्यालय द्वारा मड़वास में होने वाली सेवा सेतु अभियान शिविर आयोजित होने के लिए किसी भी प्रकार की प्रचार प्रसार नहीं किया गया जिसके कारण शासन की योजनाओं का लाभ से हजारों की संख्या वाले गांवों के लोगों को नहीं मिली। यह शिविर मझौली अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एसडीम महोदय नोडल अधिकारी जनपद सीईओ सुरभि श्रीवास्तव सहायक नोडल अधिकारी की रूप में मौजूदगी में यह कार्यक्रम करने का जिला कलेक्टर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था। शिविर में पंजीयन के लिए आठ लोगों ने आवेदन पत्र दिया वही स्वास्थ्य के लिए 135 लोगों ने उपचार करा कर लाभ लिया गया।
किंतु बड़ा सवाल यह उठता है कि।
आदिवासी अंचल होने के करण यहां के किसी भी प्रकार की सरकार की योजनाओं का प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा नहीं दिया गया। समस्या अनेक है जिसके लिए पीड़ित दर-दर भटकता रहता है फिर भी प्रशासन तक इसकी आवाज नहीं जाती है।
व्हाट्सएप से होगा प्रचार प्रसार
सेवा सेतु अभियान शिविर मड़वास में आयोजित हुआ जिसमें मात्र सात लोगों ने पंजीयन कराया जब इस संबंध की जानकारी जनपद सीईओ सुरभि श्रीवास्तव से ली गई तो उन्होंने अजीबो गरीब बयान देते हुए कहा कि हमने व्हाट्सएप के ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया गया था मड़वास का कार्यक्रम है जो। सीधी मझौली के पत्रकारों को जानकारी दे दी जाएगी।



