आज से पुराने बस स्टैंड से बसें बंद, नए बस स्टैंड से होगा संचालन
पुराना बस स्टैंड बनेगा अस्थायी लेबर चौक
Also Read
लालता चौक पर श्रमिक जुटने पर रोक
सीधी
शहर में बस संचालन और श्रमिकों के एकत्र होने को लेकर प्रशासन ने 1 अक्टूबर से नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब पुराने बस स्टैंड से बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा और सभी बसें नए बस स्टैंड से चलेंगी। वहीं पुराने बस स्टैंड परिसर को आगामी आदेश तक अस्थायी ‘लेबर चौक’ के रूप में निर्धारित किया गया है।
सहायक श्रम पदाधिकारी के अनुसार रोजगार की तलाश में शहर व आसपास से आने वाले श्रमिक अब पुराने बस स्टैंड परिसर में एकत्र होंगे। उन्हें काम पर ले जाने वाले नियोजक भी यहीं से श्रमिकों को ले जा सकेंगे।
लालता चौक पर श्रमिकों के जुटने पर रोक
नई व्यवस्था के तहत श्रमिक रोजगार की तलाश में लालता चौक अथवा मुख्य सड़क पर एकत्र नहीं होंगे। नियोजकों से भी कहा गया है कि वे श्रमिकों को लालता चौक या सड़क पर काम के लिए न बुलाएं और सीधे पुराने बस स्टैंड पहुंचें।
प्रशासन का कहना है कि पुराने बस स्टैंड को अस्थायी लेबर चौक बनाने से श्रमिकों और नियोजकों को रोजगार संबंधी गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थान मिलेगा तथा मुख्य सड़क और चौराहे पर भीड़ की स्थिति से बचा जा सकेगा। प्रशासन ने श्रमिकों और नियोजकों से नई व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।



