श्री गणेश विद्यालय अमहा में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से बनाया EVM ,दिया जागरूकता का संदेश।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 14 Oct 2026, 01:19 PM IST | 1 min read
🤖
AI Generated Notice / एआई जनरेटेड फोटो या खबर यह मुख्य चित्र या समाचार सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की सहायता से तैयार की गई है।
Share:

श्री गणेश विद्यालय अमहा में विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला से बनाई ईवीएम
——-
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदान के महत्व की दी जानकारी
——
मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक भागीदारी की पहली शर्त – अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय
——

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्री गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का स्वरूप बनाकर मतदान के महत्व का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीपी पाण्डेय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके ऐसे पात्र नागरिक जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, वे भी पात्रता की पुष्टि के बाद फॉर्म-6 भरकर नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अपर कलेक्टर ने बताया कि पात्र नागरिक फॉर्म-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in और ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करने की अपील की।

श्री गणेश समूह के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए और पात्रता पूरी होने पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदाता जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। विद्यार्थी अपने परिवार और समाज को मतदान के महत्व तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला से ईवीएम का स्वरूप तैयार करने और मतदान प्रक्रिया के प्रदर्शन की सराहना की गई। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में प्रत्येक मत के महत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री गणेश समूह के असिस्टेंट डॉयरेक्टर अरुण ओझा ने किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक जनसंपर्क मुकेश मिश्रा, प्राचार्य जे एन मिश्रा, प्रधानाध्यापक पुष्पराज मिश्रा सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India

🤖
AI Generated Notice / एआई जनरेटेड खबर यह समाचार लेख या सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की सहायता से तैयार की गई है।