नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सीधी
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। जवाहर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञान सिंह ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माण के शिल्पकार थे। उन्होंने देश में वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव रखी। बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह था और वे उन्हें देश का भविष्य मानते थे।
Also Read
कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र भदौरिया, विनोद मिश्रा, सुरेश प्रताप सिंह, अब्दुल मजीद, मोहम्मद हफीज, नवीन सिंह, हरिहर सोनी, भूपेंद्र सिंह, जय सिंह, अरविंद सिंह, दयाशंकर वर्मा, विवेक सिंह, करुण सिंह, गोविंद सिंह, शीला साकेत, भीम सिंह, राहुल शुक्ला सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बच्चों की शिक्षा और संस्कार ही सशक्त भारत की नींव : ज्ञान…
इसके बाद ज्ञान सिंह ने वार्ड क्रमांक 20 डैनिहा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीधी शहर के उपाध्यक्ष सानेंद्र सिंह द्वारा आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। यहां नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई।
ज्ञान सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसर ही सशक्त भारत की नींव हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।



