सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत उत्खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 20 Nov 2026, 03:11 AM IST | 1 min read
Share:

सोन घड़ियाल अभयारण्य में अवैध रेत उत्खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त..

सीधी
सोन घड़ियाल अभयारण्य के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर टीम ने सोन नदी के भेलकी घाट, बीट कुर्वाह में दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन करते बिना पंजीयन नंबर का पावर ट्रैक ट्रैक्टर पकड़ा।

उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी राजेश कन्ना टी के निर्देशन एवं अभयारण्य अधीक्षक प्रमोद सिंह के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी कैलाश उईके के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। वाहन जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से उसे जमोड़ी थाने में खड़ा कराया गया।