बी-पैक्स कुसमी में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 26 Nov 2026, 07:01 AM IST | 1 min read
Share:

बी-पैक्स समिति कुसमी में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान की प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन

कुसमी। भारत के संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बी-पैक्स समिति कुसमी में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (संविधान की उद्देशिका) का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कुसमी बैंक प्रबंधक मोतीलाल रजक, समिति प्रबंधक संतोष तिवारी, गोलू गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संविधान के महत्व तथा देश की एकता, अखंडता, समानता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।