भदौरा में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 02 Oct 2026, 06:11 AM IST | 1 min read
Share:

भदौरा पंचायत में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

कुसमी। ग्राम पंचायत भदौरा में शुक्रवार को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधि-विधान से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के आदर्शों और उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रमेश पनाडिया ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और गांधी जयंती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को जीवन में विशेष महत्व दिया, जिसे अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के बाद पंचायत भवन परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर हल्का पटवारी इंद्रभान सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, शत्रुघ्न जायसवाल (रोजगार सहायक) सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।