दुःखद निधन: उमेश तिवारी के निधन से कुसमी क्षेत्र में शोक की लहर
**कुसमी (सीधी)।** बड़े दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कुसमी क्षेत्र के बड़वाही निवासी श्री उमेश तिवारी जी का स्वर्गवास हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे कुसमी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।
Also Read
स्वर्गीय उमेश तिवारी जी बेहद मिलनसार, सरल एवं सद्भावपूर्ण स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से परिवार ने अपना प्रिय सदस्य खो दिया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी एक मिलनसार व्यक्तित्व को खो दिया है। इस दुःखद घटना से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उनका **अंतिम संस्कार उनके निज निवास ग्राम मड़वास से किया जाएगा।**
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
**ॐ शांति! 🙏**



