एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 09 Oct 2026, 07:19 AM IST | 0 min read
Share:

एसडीएम आकाश अग्रवाल ने रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

मझौली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मझौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम श्री आकाश अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए इसे मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित करना है। शिविर के माध्यम से आमजन को रक्तदान के महत्व का संदेश दिया गया।