खैरी झील दुबरी में हाथी रिजुवनेशन कैंप का हुआ शुभारंभ,क्षेत्रीय विधायक व कलेक्टर हुए शामिल…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 09 Oct 2026, 11:40 AM IST | 1 min read
Share:

खैरी झील दुबरी में हाथी रिजुवनेशन कैंप का हुआ शुभारंभ,क्षेत्रीय विधायक व कलेक्टर हुए शामिल…

संजय सिंह मझौली सीधी

जिले के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र दुबरी के खैरी झील में दिनांक 09 अक्तूबर 2026 को हाथी रिजुवनेशन कैंप का शुभारंभ हुआ जो (दिनांक 09 अक्तूबर 2026 से 14 अक्तूबर 2026 तक) जारी रहेगा।जिसका भव्य शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगणों में प्रमुख रूप से
मुख्य अतिथि विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, कलेक्टर सीधी विकास मिश्रा,विशिष्ट अतिथि के रूप उप संचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना टी., आई डी बी आई बैंक प्रबंधक,वन्य प्राणी वार्डन डॉ. कैलाश तिवारी,सहायक लोक अभियोजन अधिकारी ओमप्रकाश बागरी एवं अतिथियों में बड़काडोल पंचायत सरपंच,ईको विकास समिति अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण,स्थानीय मीडिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में आयोजित हुई कई गतिविधियां:
कार्यक्रम में कैंप का शुभारंभ गणेश पूजन कर किया गया,डॉक्टर अभय सेंगर,वन्य प्राणी विशेषज्ञ एवं नानाजी देशमुख वेटरनरी कॉलेज, जबलपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी हाथियों बापू,भरत, चित्रा व शाम्भवी का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं रक्त,गोबर व अन्य आवश्यक सैंपल जांच हेतु लिए गए,हाथी महावतों को विभाग की ओर से वर्दी,जूते एवं टॉर्च प्रदाय की गई। आई डी बी आई बैंक की सी एस आर योजना के तहत पेट्रोलिंग श्रमिकों को टॉर्च,मच्छरदानी एवं पानी की बोतल वितरित की गई।हाथियों को तेल मालिश कर केला,नारियल, सेब,अनार एवं गन्ना खिलाया गया।


उक्त अवसर पर विधायक श्री टेकाम ने कहा कि वन विभाग स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के तौर पर रोजगार प्रदान करे।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि स्थानीय लोगों को वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर रोजगार से जोड़ा जाए ताकि उन्हें भी यहां से अलगाव पन का अहसास ना हो वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रही वन रक्षक शिवांगी द्विवेदी की उनके उत्साह पूर्वक व सफल संचालन की तारीफ की व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

आयोजन एवं संचालन:
कार्यक्रम का सफल संचालन वन रक्षक दुबरी शिवांगी द्विवेदी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हृदय लाल सिंह,सहायक संचालक मझौली एवं कैलाश बामनिया, परिक्षेत्र अधिकारी दुबरी/बस्तुआ के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें शिव कुमार कुर्रे, बाबूनंदन एवं आशुतोष केवट का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।