कुसमी दुर्गा मंदिर में 20 अक्टूबर को होगा रात्रि जागरण, विधायक कुंवर सिंह टेकाम होंगे मुख्य अतिथि।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 19 Oct 2026, 11:09 AM IST | 0 min read
Share:

कुसमी दुर्गा मंदिर में 20 अक्टूबर को होगा भव्य रात्रि जागरण, विधायक कुंवर सिंह टेकाम होंगे मुख्य अतिथि

**जबलपुर, कटनी और सतना के प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति, दुर्गा मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों से की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील**

**कुसमी (सीधी)।** माता रानी की आराधना और भक्ति के माहौल में कुसमी स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को भव्य रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ढलती शाम से सुहानी रात तक चलेगा। दुर्गा मंदिर समिति कुसमी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जबलपुर,कटनी और सतना के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

कार्यक्रम में **मुख्य अतिथि के रूप में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम** शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भगवार की सरपंच चेतना अनिल सिंह करेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुसमी की अध्यक्ष श्यामवती सिंह,जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल जायसवाल मंडल कुसमी भाजपा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

### दुर्गा मंदिर समिति ने की अपील

दुर्गा मंदिर समिति कुसमी के आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों एवं ग्रामीणजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति ने सभी से माता रानी के दरबार में पहुंचकर रात्रि जागरण में सहभागिता करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

माता की भक्ति, भजन और कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजी यह रात्रि श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।