कुसमी मे1 अक्टूबर को कांग्रेस का धरना, ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने की अपील।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 30 Sep 2026, 09:08 AM IST | 1 min read
Share:

1 अक्टूबर को कुसमी तहसील परिसर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील, कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

कुसमी। क्षेत्रीय समस्याओं और शासन की योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा 1 अक्टूबर को कुसमी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

विमल जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में शासन की कई योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों सहित आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी के कारण योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने में बाधा आ रही है। इसके अलावा किसानों, खाद-बीज, सिंचाई, पेयजल, पेंशन सहित क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों को भी धरना प्रदर्शन के माध्यम से उठाया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह, संगठन महामंत्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। धौहनी विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं कमलेश सिंह, श्यामवती सिंह, तिलक राज सिंह, चिंतामणि तिवारी, विनय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं नेताओं की मौजूदगी की बात कही गई है।

इसके अलावा मझौली, मड़वास, महुआगांव, भड़सेरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचें, ताकि संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रखी जा सके।