मझौली कॉलेज में रोजगारोन्मुखी सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं छात्राएं
Also Read
शिक्षा के साथ व्यवहारिक कौशल जरूरी”आकाश अग्रवाल”
संजय सिंह मझौली–
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली में 8 अक्टूबर 2026 को अल्पावधि रोजगारोन्मुखी सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ. गीता भारती के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आकाश अग्रवाल, आईएएस अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रशिक्षण में सीखे हुनर का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया।
वहीं प्राचार्य गीता भारती ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रेरित करते हुए कहा कि आज हम जो सीखेंगे, वही कल हमारे काम आएगा।
प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने सिलाई, कटिंग, डिजाइनिंग एवं कढ़ाई के व्यावहारिक गुर सीखे। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए कार्यों का प्रदर्शन भी किया गया। जिसे उपस्थित जनों द्वारा प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में चंद्रकांत सिंह बघेल प्रबंधक मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रवि शंकर मिश्र सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सीधी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. रागिनी तिवारी ने किया। अंत में डॉ. संदीप कुमार शर्मा, समन्वयक, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ ने उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।



