मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में 27 लाख रुपये के सीसीएल स्वीकृति पत्र वितरित..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 10 Oct 2026, 07:21 AM IST | 1 min read
🤖
AI Generated Notice / एआई जनरेटेड फोटो या खबर यह मुख्य चित्र या समाचार सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की सहायता से तैयार की गई है।
Share:

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के शिविर में 27 लाख रुपये के सीसीएल स्वीकृति पत्र वितरित..

विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा-हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे योजनाओं का लाभ..

आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पेंशन एवं लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र भी वितरित..

संजय सिंह मझौली सीधी
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शासकीय आईटीआई कालेज मझौली में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम एवं नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों को कुल 27 लाख रुपये के क्रेडिट कैश लिमिट (सीसीएल) स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया तथा पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र एवं लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

शिविर में मां शारदे स्व-सहायता समूह सरैहा, आस्था स्व-सहायता समूह ठोंगा एवं सवला स्व-सहायता समूह दियाडोल को 3-3 लाख रुपये के सीसीएल स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, अमृता स्व-सहायता समूह धनौली, क्षमा स्व-सहायता समूह एवं माही स्व-सहायता समूह पाड़ को 6-6 लाख रुपये के सीसीएल स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस प्रकार छह स्व-सहायता समूहों को कुल 27 लाख रुपये की ऋण सीमा स्वीकृत की गई, जिससे वे अपनी आजीविका संबंधी गतिविधियों का विस्तार कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान आवास योजना के हितग्राही रामपाल केवट एवं रामसेन साहू को नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया गया। अपने पक्के घर का सपना साकार होने पर हितग्राहियों के लिए यह अवसर विशेष महत्व का रहा। इसके अतिरिक्त पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र एवं लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, ताकि वे संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में सांदीपनि विद्यालय पथरौला की छात्रा रुचि गुप्ता केए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अभियान का उद्देश्य केवल शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव, प्रक्रियागत कठिनाई अथवा अन्य कारणों से लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूहों को प्राप्त ऋण सुविधा का उपयोग आजीविका गतिविधियों के विस्तार, छोटे व्यवसायों की स्थापना तथा आय में वृद्धि के लिए किया जाना चाहिए। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकेंगी। उन्होंने आवास योजना के हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि पक्का आवास प्रत्येक परिवार के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन का आधार है। इसी प्रकार पेंशन एवं लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाएं पात्र हितग्राहियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हैं।

विधायक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजनाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन की दिशा में प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 8 जनवरी 2027 तक संचालित रहेगा। इस अवधि में विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की समीक्षा करें, लंबित प्रकरणों का निराकरण करें तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आपसी समन्वय से ही अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है।
नगर परिषद मझौली के अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार आवेदन कर लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी आग्रह किया कि हितग्राहियों के आवेदनों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करते हुए योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

कलेक्टर ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वास्थ्य शिविर में हुआ परीक्षण
शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा ने उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई तथा जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। इससे नागरिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने का अवसर मिला।
एसडीएम मझौली आकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों और इसकी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौम्या आनंद, जिला पंचायत सदस्य सुमन मनोज कोल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लवकेश सिंह,अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय एवं खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुरभि श्रीवास्तव ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

🤖
AI Generated Notice / एआई जनरेटेड खबर यह समाचार लेख या सामग्री कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक की सहायता से तैयार की गई है।