नागपुर पर सीधी का क्लीन स्वीप, वनडे सीरीज 2-0 से जीती…
सीधी
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी (डीसीए) सीधी ने नागपुर को दो वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया। पहले मैच में सीधी ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। नागपुर की टीम 134 रन पर सिमट गई। जवाब में हर्षित के 82 और अश्विन के 33 रनों की मदद से सीधी ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अर्जुन ने 4 और आवास ने 3 विकेट लिए। हर्षित मैन ऑफ द मैच रहे।
Also Read
दूसरे मुकाबले में नागपुर ने 172 रन बनाए। अर्जुन ने 4 और विराट ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीधी ने अश्विन और दीपेंद्र के 55-55 रनों की बदौलत 8 विकेट खोकर जीत हासिल की। अर्जुन मैन ऑफ द मैच रहे।
सीरीज में 8 विकेट लेने वाले अर्जुन को मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बॉलर चुना गया, जबकि हर्षित और अश्विन बेस्ट बैट्समैन रहे।
पहले मैच में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन गुप्ता तथा दूसरे मैच में संजय गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में राजेश सिंह उर्फ मंगल पांडे, कैलाश वर्मा, संजीव सिंह, हर्ष गुप्ता और अंकित भारती का योगदान रहा। सीधी की इस जीत से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष है।



