पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.श्री इंद्रजीत कुमार जी की पुण्यतिथि पर ग्राम सुपेला में श्रद्धांजलि सभा आयो

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 18 Nov 2026, 01:21 PM IST | 0 min read
Share:

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.श्री इंद्रजीत कुमार जी की पुण्यतिथि पर ग्राम सुपेला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित,वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों क्षेत्रवासियों ने किया पुण्यस्मरण..

सुपेला, 18 नवंबर 2026।

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ जननेता स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज ग्राम सुपेला स्थित उनके समाधि स्थल पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, परिवारजनों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इसके पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं पुण्यस्मरण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी के व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण एवं समाज के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी, सतना विधायक श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी, पूर्व विधायकगण श्रीमती विद्यावती पटेल जी, श्री महेंद्र बागरी जी, श्रीमती शीला त्यागी जी, श्री राजेंद्र मिश्रा जी, श्रीमती सरस्वती सिंह जी, रीवा महापौर श्री अजय मिश्रा ‘बाबा’ जी, सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनम सिंह जी, सीधी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मान सिंह पटेल जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चिंतामणि तिवारी जी, मझौली जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा जी, उमरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय कोल जी, मैहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेश घई जी, शहडोल जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी, सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह चौहान जी, रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी, सिंगरौली शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह चौहान जी एवं सिंगरौली ग्रामीण किसान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक पैगाम जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सिंगरौली ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी जी, सिंगरौली शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल जी, सतना जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप मिश्रा जी, मऊगंज जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री पद्मेश गौतम जी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राम अशोक शर्मा जी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती रश्मि सिंह जी एवं श्रीमती कमलेश सिंह जी, सीधी विधानसभा प्रभारी श्री विनोद शर्मा जी, सिहावल विधानसभा प्रभारी श्री अजीत सिंह पटेल जी, धौहनी विधानसभा प्रभारी श्री अमित जी, देवसर विधानसभा प्रभारी श्री राजकुमार सिंह चौहान जी चितरंगी विधानसभा प्रभारी श्री संदीप द्विवेदी जी एवं सिंगरौली जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेंद्र सिंह जी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके अतिरिक्त श्री वंशमणि शुक्ला जी, श्री लल्ला राम पांडेय जी, श्री संकठा सिंह जी, श्री राम नारायण सिंह जी, श्री परमजीत पांडेय जी, श्री मनोज सिंह चंदेल जी एवं श्री रमेश पटेल जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल जी सहित उनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। परिवारजनों ने आगंतुक अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उनके पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना उनकी प्राथमिकता रहती थी।

वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सरलता, सहजता और आमजन के प्रति आत्मीयता थी। मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद उनका अपने क्षेत्र की जनता से सीधा जुड़ाव बना रहा। वे बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याएं सुनते थे और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते थे।

जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, सादगी और मानवीय संवेदनाओं के कारण क्षेत्र की जनता उन्हें आज भी अत्यंत सम्मान और आत्मीयता के साथ स्मरण करती है। उनके व्यक्तित्व और कार्यों ने सार्वजनिक जीवन में सेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल जी ने अपने पूज्य पिताजी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए संस्कार, जनसेवा की सीख और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए वे निरंतर जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी के साथ बिताए पलों और उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों और सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं प्रदेशभर से आए स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी के शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्व. श्री इंद्रजीत कुमार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।