पुलिया निर्माण व चेक डैम मरम्मत के नाम पर लाखों का घोटाला…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 11 Oct 2026, 01:14 PM IST | 1 min read
Share:

पुलिया निर्माण व चेक डैम मरम्मत के नाम पर लाखों का घोटाला…

14 लाख की लागत वाली पुलिया आधी अधूरी,बिना सड़क नाला के ही बन गई पुलिया..

मामला जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत उमरिया का..

संजय सिंह मझौली सीधी
जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में कहावत चरितार्थ हो रही है कि “भ्रष्टाचार बोलता है” जिसका साकार रूप यहां देखने को मिल रहा है।पोर्टल में दर्ज की गई जानकारी के मुताबिक कार्य आईडी 101356079 केमला प्रजापति के घर के पास पुलिया निर्माण ग्राम अंतरैला जिसकी लागत 14 लाख 31 हजार दर्ज है पुलिया की लंबाई 7 मी. फीड है।इसी तरह पुलिया निर्माण नागेश्वर बादी के घर के पास उमरिया लागत 500000 रु लंबाई 5 मी फीड किया गया है लेकिन जब कार्य स्थल पर जायजा लिया गया तो ग्राम अंतरैला में केमला प्रजापति के घर के पास बनी पुलिया आधी अधूरी बनी है जिसमें आवा गवन नहीं हो रहा है फिर इतनी बड़ी लागत के क्या मायने हैं।दूसरी बात अगर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है फिर भी इतनी बड़ी राशि निर्माण कार्य के नाम पर भुगतान करने का खेल किया गया है।इतना ही नहीं इस पुलिया में कार्य करने वाले मजदूरों की आज तक मजदूरी भुगतान भी नहीं की गई है।
इसी तरह नागेश्वर वादी के घर के पास बनी पुलिया की कोई उपयोगिता ही नहीं है क्योंकि उस स्थान में ना तो सड़क है और ना ही नाला है सिर्फ राशि डकारने के इरादे से खेत मे अनुपयोगी स्थान पर पुलिया बनवाई गई है उसमें भी वास्तविक लागत से दोगुना ज्यादा लागत दर्शाया गया है।
कार्य आईडी नंबर 101340188 जिसमें बांध का रखरखाव एवं बांध का मरम्मत के नाम पर 10 लाख रुपए लागत फीड किया गया है जबकि ग्रामीणों के मुताबिक कोई भी काम हुआ ही नहीं है सिर्फ कागजों में कार्य दर्शाकर राशि डकारने का खेल खेला गया है। ग्रामीणों के मुताबिक यह तो मात्र वांनगी है इस तरह कई फर्जी निर्माण कार्यों के नाम से लगभग 50 लाख रुपए का घोटाला किया गया है।


बैगा परिवारों को नहीं मिल रहा जन मन योजना व रोजगार का लाभ
ग्राम अंतरैला के बैगा जनजाति के लोगों ने बताया कि यहां कुछ काम कागजों में होते हैं तो कुछ काम जमीनी स्तर पर होते हैं लेकिन हम लोगों को कोई रोजगार नहीं दिया जाता है और ना ही जन मन योजना के तहत कोई लाभ ही मिल रहा है। 14 लाख से ज्यादा लागत की पुलिया निर्माण कराया गया है लेकिन किसी बैगा परिवार को उसमें रोजगार नहीं मिला है।

 

इनका कहना
ग्राम पंचायत में मनमानी व भ्रष्टाचार चरम पर है ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत भी की गई है लेकिन कोई ठोस जांच कार्यवाही नहीं हुई है इसलिए लाखों का घोटाला किया गया है।चेक डैम अथवा बांध मरम्मत के कोई काम नहीं कराए गए हैं। अनुपयोगी स्थान में पुलिया भी बनी है। जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कार्यवाही की मांग करते हैं।
विनय सिंह पूर्व सरपंच उमरिया


हम बैगा लोगों को ना तो जनमन योजना के तहत लाभ मिलता है और ना ही ग्राम पंचायत द्वारा कोई रोजगार मिलता है गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं।
गोपिका प्रसाद बैगा ग्रामीण अंतरैला

मैं तो अभी ज्वाइन किया हूं,भुगतान के लिए काफी दबाव बनाया जा रहा है लेकिन जब तक निर्माण कार्य के पूरे रिकॉर्ड एवं मूल्यांकन कॉपी नहीं मिलेगी तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा जिसको लेकर मेरे द्वारा जनपद सीईओ को भी जवाब दे दिया गया है।
ब्रम्हेंद मिश्रा सचिव

निर्माण कार्य के संबंध में शिकायत मिली थी जिस कारण भुगतान रोक दिया गया है।आपके द्वारा मामला संज्ञान में दिया गया है तो फिर उसकी जांच कराई जाएगी और वास्तविक भुगतान ही किया जाएगा।फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
ज्ञानेंद्र मिश्रा सीईओ जनपद पंचायत कुसमी