रामपुर आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 02 Oct 2026, 02:29 PM IST | 1 min read
Share:

रामपुर आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम

सीधी/सिहावल। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सीधी द्वारा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रामपुर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वच्छता, हाथ धुलाई, पोषण एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। सरपंच विमलेश रावत ने बच्चों के साथ हाथ धुलाई गतिविधि में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने टाफी वितरित की।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव जगजीवन पटेल, सेल्समैन शिवमंगल पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान का केंद्र बनाते हुए बच्चों तथा समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

रिपोर्टर — राजबहोर केवट