न्यू बस स्टैंड से ही सवारियां भरेंगी बसें, आगे-पीछे कैमरे लगाने के निर्देश
यातायात थाना प्रभारी बृजराज रोकडे एवं जमोड़ी थाना प्रभारी केदार परौहा ने बस संचालकों के साथ की बैठक, जाम रोकने और यात्रियों की सुरक्षा पर दिया जोर
Also Read
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने और न्यू बस स्टैंड सहित आसपास के मार्गों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जमोड़ी पुलिस एवं यातायात विभाग ने बस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। न्यू बस स्टैंड में हुई बैठक में थाना प्रभारी केदार परौहा एवं यातायात प्रभारी ने बस संचालकों और बस ऑनर्स को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित मार्ग से बसों का संचालन करने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में बसों के आवागमन, पार्किंग और यात्रियों को बैठाने-उतारने की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बसों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा किया जाए, ताकि न्यू बस स्टैंड एवं आसपास के मार्गों पर अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित न हो। बसों के आवागमन के दौरान सड़क पर यातायात बाधित न हो और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बसों में बैठाने एवं उतारने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।



