सीधी: मुनगहा माटा में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी मझौली पुलिस...
सीधी। जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मुनगहा माटा पंचायत में सड़क के किनारे नीचे की ओर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
Also Read
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के बाल काले हैं तथा हल्की मूंछ है। उसने हल्के लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर DIKE FIT HUNKY 85 का टैग लगा है। इसके अलावा उसके शरीर पर ग्रे रंग की बनियान, स्लेटी-काले रंग का लोअर तथा मैरून रंग की अंडरवियर है, जिस पर ANIK का टैग लगा हुआ है।
मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा संबंधित थाना-चौकियों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच करने तथा सूचना को अन्य समूहों में साझा करने की अपील की गई है, ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।
पुलिस की अपील: यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या उसके हुलिए के आधार पर पहचान होती है, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
संपर्क नंबर:
– थाना मझौली पुलिस: 8319601612
– थाना मझौली पुलिस: 7987564709
– सीधी पुलिस कंट्रोल रूम: 9479998837
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, जिससे मृतक की पहचान करने में सहायता मिल सके।
नोट: मृतक की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



