विधानसभा प्रभारी के प्रथम कुसमी आगमन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 14 Nov 2026, 09:24 AM IST | 1 min read
Share:

### विधानसभा प्रभारी के प्रथम कुसमी आगमन पर कांग्रेस कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

महिला कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी, अमित द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कुसमी, सीधी। विधानसभा प्रभारी अमित द्विवेदी के प्रथम कुसमी आगमन पर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। खास बात यह रही कि बैठक में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक देखने को मिली।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी अमित द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही।

वहीं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने बैठक में आए अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की ओर विधानसभा प्रभारी का ध्यान आकृष्ट कराया तथा उनके निराकरण के लिए संगठन के माध्यम से आवाज उठाने की बात कही।

बैठक में अमित द्विवेदी विधानसभा प्रभारी, कमलेश सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जनपद अध्यक्ष ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, संगठन महामंत्री तिलक राज सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी करुणा सिंधु परौहा, चितरंगी प्रभारी विनय मिश्रा, डॉ. ए.एच. अंसारी, विमल जायसवाल, गंगा नामदेव, श्रीकांत शुक्ला, धिरेश द्विवेदी, शेषमणि पनिका, ज्ञान बहादुर सिंह, संदीप साहू, उग्रसेन जायसवाल, रविशंकर जायसवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।