विश्व रेवीज दिवस पर पशु चिकित्सालय कुसमी में पशुओं को लगाए गए टीके।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 28 Sep 2026, 11:49 AM IST | 0 min read
Share:
  • कुसमी पशु चिकित्सालय में विश्व रेबीज दिवस पर टीकाकरण शिविर आयोजित, पशुओं को लगाए गए टीके

आदिवासी विकासखंड कुसमी में पहली बार आयोजित हुआ शिविर, डॉ. प्रशांत सिंह ने पहुंचने वाले पशुओं का किया टीकाकरण

कुसमी। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 28 सितंबर 2026 को सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुसमी स्थित पशु चिकित्सालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित इस शिविर में पशुओं को रेबीज से बचाव के लिए टीके लगाए गए।

शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत सिंह ने पशु चिकित्सालय पहुंचने वाले पशुओं का टीकाकरण किया। इस दौरान पशुपालक अपने पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचे और उन्हें रेबीज से बचाव के लिए टीके लगवाए।

बताया गया कि आदिवासी विकासखंड कुसमी में पहली बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्देश्य पशुओं को रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी से बचाना और पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। इस पहल से क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के टीकाकरण की सुविधा मिली।