दोपहर से चलती रही मजिस्ट्रेट चेकिंग,आधा सैकड़ा वाहनों पर हुई चालानी कार्यवाही…
संजय सिंह मझौली सीधी
Also Read
थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत सीधी–शहडोल मेन रोड चुवाही चौराहा में 3 नवंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय मझौली शिवांगी सिंह परिहार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग लगाई गई जहां थाना प्रभारी विशाल शर्मा के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

चेकिंग के दौरान दो पहिया बाइक,चार पहिया एवं बड़े वाहनों की जिनमें ट्रक,बस, हाइवा जैसे वाहन की चेकिंग की गई जिनमें बीमा लाइसेंस, परमिट,हेलमेट वगैरह की जांच की गई।वहीं वाहनों के कांच में ब्लैक फिल्म लगे होने से उन पर भी चालानी कार्यवाही करते हुए ब्लैक फिल्म हटवाया गया और लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई।देर शाम तक चेकिंग जारी रही।
जांच कार्यवाही के बाद लग सकता है अंकुश
जिस तरह वाहन चालकों के द्वारा मनमानी एवं लापरपाही पूर्वक सड़क में वाहन चलाए जा रहे हैं जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना बढ़ती जा रही है वहीं कागजी कार्यवाही पूरी न होने पर दुर्घटना के समय मृतक लोगों को सुरक्षा कवर नहीं मिल पाता है।ऐसे में इस तरह की जांच कार्यवाही से मनमानी में अंकुश लगेगा और सड़क दुर्घटना में भी कमी आ सकती है।



