शासकीय मॉडल स्कूल कुसमी में मनाया गया किशोर स्वास्थ्य दिवस।
*किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं*
Also Read
सीधी जिले अंतर्गत आदिवासी आंचल कुसमी के शासकीय मॉडल स्कूल में 27 अक्टूबर 2026 को किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रशिक्षक प्रवेश कुमार पनिका, काउंसलर रेखा तिवारी तथा प्रशिक्षक पंकज मिश्रा के सहयोग से किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुप्रिया सिंह, बीसीएम देवेंद्र सिंह, एमटीएस सुभाष सोनी, विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह तथा उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम से रचना टांडिया की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के माध्यम से किशोर-किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में उचित परामर्श एवं चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ एवं सशक्त युवा पीढ़ी के निर्माण की दिशा में जागरूकता फैलाना रहा।



