सड़क में नवजात का शव रख कर किए कार्यवाही की मांग,तीन घंटे तक सड़क रही जाम..

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 21 Oct 2026, 04:07 PM IST | 0 min read
Share:

अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर व नर्स पर लगाया आरोप..

सड़क में नवजात का शव रख कर किए कार्यवाही की मांग,तीन घंटे तक सड़क रही जाम..

संजय सिंह मझौली सीधी
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में नवजात बच्चे की मौत पर जहां परिजनों ने अस्पताल में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ नर्स के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए नवजात के शव को सड़क पर रखकर कार्रवाई की मांग करते रहे वहीं 3 घंटे तक सड़क में जाम की स्थिति बनी रही फिर पीड़ित परिजनों के शिकायत पर तहसीलदार(कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) के द्वारा निष्पक्ष जांच व कार्यवाही के आश्वासन दिए जाने के बाद एवं थाना प्रभारी विशाल शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता विदेश सिंह के द्वारा पीड़ितों को समझाइस के बाद सड़क से शव हटाया गया और आवा गवन चालू हुआ।

जानकारी के अनुसार प्रसूता फूलमती साहू पति भोले साहू उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी ग्राम पोंड़ी 21 अक्टूबर बुधवार को अस्पताल में उपचार एवं प्रसव के लिए आई थी जहां प्रसूता के साथ स्टाप नर्स द्वारा मारपीट की गई एवं संबंधित नर्स के द्वारा 20 हजार रु रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है।जिसके संबंध में थाना प्रभारी मझौली को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है। जिसमें कहा गया है कि बच्चा स्वस्थ पैदा हुआ था बाद में अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही से उसकी मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही रहती है सुर्खियों में
नवजात बच्चे की मौत के बाद जहां परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों में भी आक्रोश था क्योंकि अस्पताल में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मियों की तानाशाही एवं लापरवाही आए दिन सुर्खियों में रहती है लेकिन जब अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही से नवजात की मौत हो गई तो विवश होकर सड़क पर विरोध जताया गया और कार्रवाई की मांग की गई है।

इनका कहना
नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
डॉ दीपक सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली
मैं दुर्गा विसर्जन स्थल पर था और जैसे ही जानकारी मिली कि नवजात के शव को सड़क पर रखकर परिजन बैठे हैं और सड़क जाम हो चुकी है। तत्काल मौके पर आया और लगभग 3 घंटे के समझाइस के बाद परिजन व ग्रामीणों को सड़क से हटाया गया तब जाकर आवा गबन चालु हुआ। लिखित शिकायत दी गई है जिसकी जांच की जाएगी।
विशाल शर्मा थाना प्रभारी थाना मझौली
मैं दुर्गा विसर्जन के स्थल पर नौढ़िया में था जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर जायजा ले रहा हूं पूरी जानकारी लेकर कार्यालय को प्रतिवेदन दिया जाएगा।पीड़ितों व ग्रामीणों में अस्पताल प्रबंधन को लेकर आक्रोश काफी है जिस कारण नवजात के शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया गया है।
दिलीप सिंह तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मझौली