दशहरे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया
विमल जायसवाल और वरिष्ठ कांग्रेसी शेषमणि प्रसाद पनिका सहित कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
Also Read
कुसमी (सीधी)। दशहरे के अवसर पर कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विमल जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेषमणि प्रसाद पनिका सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए।
कांग्रेसियों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना विरोध प्रदर्शित किया। दशहरे के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।



