*भदौरा में रेत वाहनों की औचक जांच, एसडीएम सागर जैन ने देखीं टीपी और दस्तावेज*
## करीब 8 से 10 वाहनों की हुई जांच, चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने की दी हिदायत
Also Read
सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र अंतर्गत भदौरा में रेत परिवहन करने वाले वाहनों की जांच के लिए कुसमी एसडीएम सागर जैन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क मार्ग से गुजर रहे रेत से लदे वाहनों को रुकवाकर उनकी रॉयल्टी टीपी (ट्रांजिट पास) की जांच की गई। साथ ही स्थानीय वाहनों के दस्तावेज भी चेक किए गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने करीब 8 से 10 वाहनों की जांच की। जांच में सभी वाहनों के पास टीपी उपलब्ध पाई गई। इसके अलावा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के आवश्यक कागजात भी देखे गए।
एसडीएम सागर जैन ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि सड़क पर वाहन निर्धारित एवं नियंत्रित गति से चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
अचानक हुई इस जांच के दौरान रेत परिवहन करने वाले वाहन चालकों में सतर्कता देखी गई। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य रेत परिवहन में आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर देना रहा।



