फोटो जलाए, नारे लगाए… राहुल गांधी के समर्थन में पाली में कांग्रेस का हल्लाबोल

तपस गुप्ता

Reporter | Updated: 08 Oct 2026, 01:12 PM IST | 0 min read
Share:

उमरिया तपस गुप्ता(7999276090)

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उमरिया जिले के पाली नगर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रकाश चौराहे पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फोटो भी जलाए गए।

प्रकाश चौराहे पर काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से माहौल राजनीतिक रंग में नजर आया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की। फोटो जलाने और नारेबाजी के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

प्रदर्शन में संजीव खंडेलवाल, लालबहादुर सिंह, प्रमोद उपाध्याय, लक्ष्मण कुशवाहा, ऊषा कोल, मुन्नी बाई, रामबिहारी उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, दिलीप महोबिया, दादूराम विश्वकर्मा, रमेश सिंह सेंगर, भोला साहू, विजय यादव, राकेश शुक्ला, शनू प्रकाश उपाध्याय, अंकित मिश्रा, रजनीश तिवारी, बंटी वर्मा, गौरव अग्रवाल, हर्ष अवधिया, दीपक सरकार, रामजी रौतेल, रवि प्रजापति, सुनील साहू, साजिद वारसी, दादू प्रजापति, अजय वंशकार, विजय गुप्ता, मोनू चौधरी, स्वास्तिक, एलजी गुप्ता और राहुल केसरवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के जरिए पाली में पार्टी ने राहुल गांधी के समर्थन में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।