शिवसेना की जिला एवं विधानसभा इकाइयों में कार्यकारिणी का विस्तार,नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदा

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 01 Nov 2026, 01:36 PM IST | 1 min read
Share:

शिवसेना की जिला एवं विधानसभा इकाइयों में कार्यकारिणी का विस्तार,नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी..

सीधी। शिवसेना जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर जिले सहित विभिन्न विधानसभा, ब्लॉक एवं सेक्टर स्तर पर संगठनात्मक कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं।
इस दौरान प्रभात जायसवाल को ऑटो सेना का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं शिवशरण मिश्रा निवासी मझरेटी को विधानसभा संपर्क उपाध्यक्ष, मोहम्मद रज्जाक निवासी शिकरा को धौहनी विधानसभा संयोजक, मनोज गौतम निवासी गोरियारा को सीधी विधानसभा उपाध्यक्ष, सुनील मिश्रा को सीधी विधानसभा सचिव, बृजेश शुक्ला को सिहावल ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजीव सिंह उर्फ राजू निवासी कुशमाहार को चुरहट विधानसभा उपाध्यक्ष, प्रभाकर द्विवेदी निवासी करवाही को मझौली ब्लॉक प्रभारी, मोहित द्विवेदी निवासी पटेहरा को रामपुर सेक्टर अध्यक्ष तथा मोहम्मद शरीफ निवासी मझरेटी को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला उपाध्यक्ष हृदेश त्रिवेदी (हित्तू),जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, जिला संपर्क अध्यक्ष रामसजीवन जायसवाल, युवा सेना जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला महामंत्री प्रशांत मिश्रा, शिवसेना कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा सहित अमर यादव, अंकुश सोनी, सुनील गुप्ता, राहुल द्विवेदी, रवि यादव, बंटू भाई एवं बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित रहे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने तथा समाज, धर्म और राष्ट्रहित में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने पर भी जोर दिया गया