चुवाही छात्रावास में मनाया गया स्थापना दिवस समारोह..
एसडीएम रहे मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष ने की अध्यक्षता..
Also Read
संजय सिंह मझौली सीधी
नगर परिषद मझौली अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनु सूचित जनजाति कन्या छात्रवास चुवाही में 01 नवंबर को स्थापना दिवस का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मझौली आकाश अग्रवाल रहे वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने अध्यक्षता की, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।इसके बाद छात्रवास की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रवास की अधिक्षक आराधना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रवास की बालिकाओं ने सामूहिक प्रस्तुति देते हुऎ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिसमें प्रमुख रूप से आदिवासी लोक नृत्य एवं राधा कृष्ण के भजनों में सजीव रासलीला की प्रस्तुति को ताली बजाकर सराहना की गई।
कार्यक्रम में जहां अधीक्षक के द्वारा संस्था के बारे में बताया गया जिसमें अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया गया की छात्रवास के बालिकाओं को विद्यालय जाने में काफी दूरी पैदल जाना पड़ता है जिसके लिए वाहन व्यवस्था जरूरी है।वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं का वर्षिक रिजल्ट सत प्रतिसत रहने की भी जानकारी दी गई।अतिथियों ने स्थापना दिवस के उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्राम मिश्रा एडवोकेट,राम नरेश सोनी, प्रदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ,इंदिरा कचेर प्राचार्य मॉडल स्कूल मझौली, दिलीप गुप्ता प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय मझौली,अराधना गुप्ता प्राचार्य कन्या हायर सेकेंडरी,अमरदीप सिंह प्राचार्य ताला हायर सेकेंडरी,राजेंद्र गुप्ता शिक्षक, राम नरेश सोनी संतोष निगम, राजेंद्र तिवारी शिक्षक,संतोष श्रीवतास्तव एडवोकेट एवं छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं के अविभावक माता-पिता व स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन राजेश शर्मा शिक्षक के द्वारा किया गया।



