बहरी अमिलिया सोन पुल पर मौत का तांडव! सवारियों से भरी पिकअप पलटी…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 02 Nov 2026, 11:40 AM IST | 1 min read
Share:

बहरी अमिलिया सोन पुल पर मौत का तांडव! सवारियों से भरी पिकअप पलटी…

पांच घायल; तीन 108 एम्बुलेंस ने संभाला मोर्चा, पहुंचाया जिला अस्पताल..

सीधी–सिहावल। सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम डढ़िया में सोन पुल के पास एक सड़क हादसा हो गया। सीधी के सोनवर्षा से सेमरी की ओर जा रही सवारियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अमिलिया क्षेत्र की 108 एम्बुलेंस की टीमें बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए तीन 108 एम्बुलेंस की मदद ली गई। तीनों टीमों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचाया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एम्बुलेंस की टीमें—
🔹 एम्बुलेंस – शिव द्विवेदी जी पायलट – राजा सिंह बघेल जी
🔹 एम्बुलेंस  – दीनदयाल मिश्रा जी पायलट – शिवराज सिंह जी
🔹 एम्बुलेंस  स्टाफ – राधा पटेल जी पायलट – दीपक विश्वकर्मा जी

हादसे में घायल लोगों के नाम एवं उम्र—

रामकली रजक – 50 वर्ष
शीला रजक – 48 वर्ष
सविता रजक – 45 वर्ष
शंकर रजक – 65 वर्ष
कलावती रजक – 55 वर्ष
तीनों 108 एम्बुलेंस की टीमों ने आपातकालीन स्थिति में तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए घायलों को समय पर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। संकट की घड़ी में मेडिकल स्टाफ एवं पायलटों की सक्रियता सराहनीय रही।

📍 NEWS E7 LIVE | सीधी–सिहावल

रिपोर्टर: राजबहोर केवट
जनहित की पत्रकारिता, जनता की आवाज।