मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कृषि लोकोत्सव में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, इस दौरान भड़कीं विधायक रीति पाठक,सांसद ने कहा मुझे प्रोटोकॉल ही नहीं पता
छोटे से सभागार में सिमटा किसानों के सम्मान के आयोजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण नहीं होने पर भी उठे सवाल,धौहनी क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भी जताई नाराजगी, किसानों की कम मौजूदगी ने आयोजन की तैयारियों पर खड़े किए सवाल
Also Read
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किसानों के सम्मान और कृषि संस्कृति को लेकर कृषि लोकोत्सव कार्यक्रम मे सीधी में ही अव्यवस्थाओं को लेकर विवादों में घिर गया है। जिस कार्यक्रम को किसानों के सम्मान और प्रदेश की कृषि परंपरा को प्रदर्शित करने का अवसर बनना चाहिए था, वह सीमित परिसर, अधिकारियों की कथित गैरमौजूदगी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अभाव और ध्वजारोहण को लेकर उठे सवालों के कारण अब चर्चा में आ गया। वही व्यवस्थाओं से नाराज सीधी विधायक रीति पाठक ने खुले मंच से ही जिला प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए है। वहीं इस दौरान सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का यह कहना कि उन्हें कार्यक्रम के प्रोटोकॉल की जानकारी ही नहीं थी इस कारण वह चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय कृषि विभाग के परिसर स्थित छोटे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रीति पाठक ने आयोजन के स्थल के चयन पर भी असंतोष जताते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इतने बड़े आयोजन के लिए छोटे से परिसर का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह पहले भी कह चुकी थीं कि कार्यक्रम किसी छोटी जगह पर आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। वही इसके बावजूद आयोजन स्थल को लेकर उनकी आपत्ति दूर नहीं हुई।
अधिकारियों की मौजूदगी पर उठाए सवाल
सीधी विधायक रीति पाठक ने कार्यक्रम में अधिकारियों की उपस्थिति पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने यह कहा कि हमें उम्मीद थी कि स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण आयोजन में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे लेकिन इस कार्यक्रम स्थल पर उन्हें अधिकांश अधिकारी दिखाई नहीं दिए। उन्होंने फिर व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि हो सकता है उनकी नजर कमजोर हो गई हो इसलिए शायद उन्हें अधिकारी दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से ही इस स्थिति का आकलन करने की बात कही।
विधायक रीती पाठक ने यह कहा कि कृषि लोकोत्सव को केवल संगोष्ठी या औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए था। जहाँ इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए थे और विभिन्न विभागों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। उनके अनुसार आयोजन में इन अपेक्षाओं पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
ध्वजारोहण नहीं होने पर भी नाराजगी
वही इस दौरान रीति पाठक ने भी ध्वजारोहण को लेकर भी सवाल उठाए। जहाँ उन्होंने कहा कि उनकी अपेक्षा थी कि सांसद के हाथों ध्वजारोहण कराया जाएगा। सभी यह इंतजार कर रहे थे कि सांसद इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए। वही इस मुद्दे पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम से रवाना हो गईं।
सांसद ने बोला प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं
वही सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आयोजन के दौरान किसानों को पुरस्कार दिए जाने की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का बचाव किया। जहाँ अब उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप एक बच्चे को ट्रैक्टर दूसरे को बुलेट और तीसरे को स्कूटी प्रदान की गई। हालांकि अब जब स्थापना दिवस के कार्यक्रम में निर्धारित प्रोटोकॉल और ध्वजारोहण को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि कार्यक्रम का प्रोटोकॉल क्या था और ध्वजारोहण होना था या नहीं।
सांसद राजेश मिश्रा के इस बयान ने आयोजन की तैयारियों और आपसी समन्वय को लेकर उठ रहे सवालों को और चर्चा में ला दिया। वही अब स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्टता थी या नहीं, यह सवाल अब उठने लगा है।
150 लोगों की मौजूदगी, किसान महज 30 से 35
वही अब इस कार्यक्रम में कुल मिलाकर करीब 150 लोगों के मौजूद रहने की बात सामने आई। जहाँ अब इनमें किसानों की संख्या लगभग 30 से 35 बताई गई, जबकि स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी बुलाया गया था। अब किसानों के सम्मान और कृषि संस्कृति को समर्पित आयोजन में किसानों की सीमित मौजूदगी ने भी कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार-प्रसार पर सवाल खड़े किए। धौहनी क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भी व्यवस्थाओं पर असंतोष जताया, जबकि सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पहुंचे।
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन
अब इस मामले में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वही उन्होंने कहा कि वह तथ्यों की जांच करेंगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



