एपस्टीन के साथी हरदीप पुरी की उम्मीदवारी का कांग्रेस ने किया विरोध, जलाया पुतला…
भाजपा ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाकर किया प्रदेश का अपमान:- कांग्रेस..
Also Read
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में उनका पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एपस्टीन फाइल में हरदीप पुरी का नाम सामने आने और फोटो जारी होने के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाना गंभीर रूप से आपत्तिजनक है कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और पारदर्शिता की बात करती है वहीं दूसरी ओर ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर उच्च सदन में भेजने का प्रयास कर रही है जिसका नाम एपस्टीन फाइल से जुड़े मामले में सामने आया है।
कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश से ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर भाजपा प्रदेश की जनता का अपमान कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भाजपा तत्काल हरदीप पुरी की मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारी निरस्त करे और उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय वापस ले कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक भाजपा उनकी उम्मीदवारी निरस्त नहीं करती तब तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हरदीप पुरी की उम्मीदवारी तत्काल वापस लेने की मांग की।



