डीआईजी हेमंत सिंह चौहान ने किया कुसमी थाना एवं पौड़ी चौकी का वार्षिक निरीक्षण
**लंबित अपराधों, एनडीपीएस प्रकरणों और पुलिस रिकॉर्ड की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**
Also Read
सीधी। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हेमंत सिंह चौहान ने कुसमी थाना एवं पौड़ी पुलिस चौकी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना एवं चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए लंबित अपराधों, एनडीपीएस से संबंधित प्रकरणों तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की। इसके साथ ही थाने में संधारित विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, सक्रियता और जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर कुसमी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी सहित थाना एवं चौकी का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।



