सीधी जिले में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, 4 घायल, मामला दर्ज*
*कुसमी / सीधी।* जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम लुरघुटी में पुराने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दिनांक 29.10.2026 की दोपहर करीब 1 बजे की है।
Also Read
फरियादी जितेन्द्र सोधिया पिता रामअवतार सोधिया उम्र 36 वर्ष निवासी लुरघुटी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उसने ग्राम लुरघुटी ददरी चौराहा में घर बनाकर घर में ही होटल की दुकान खोली है।
रिपोर्ट के अनुसार उसकी मां फूलमती सोधिया घर के बाहर बर्तन धो रही थी, तभी आरोपी शिवनारायण सिंह सरसों के खेत में आ गया। मां द्वारा भगाने पर आरोपी ने गंदी-गंदी गाली देते हुए कहा कि तुम्हारी घर-होटल मेरी जमीन में है, हटा लो और मारपीट करने लगा।
विवाद सुनकर फरियादी दौड़कर गया तो शिवनारायण ने हाथ में लाठी लेकर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान धर्मेन्द्र सिंह हाथ में राड लेकर आया और मां को पीछे से मार दिया। फरियादी के भाई संतोष सोधिया के आने पर मणिराज सिंह, आनंद सिंह भी लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे और मां-बहन की गालियां दी।
बीच-बचाव करने आईं लकी सोधिया, प्रिंस सोधिया, भाभी आशा सोधिया व भतीजी माही सोधिया के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। गांव के वीरेन्द्र पनिका व श्री कुशवाहा ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि जाते-जाते सभी आरोपी धमकी दे गए कि अगर यहां से नहीं हटे तो जान से खत्म कर देंगे।
मारपीट में फरियादी के दोनों पैर घुटने के नीचे छिला हुआ व सूजन, लकी सोधिया के सिर में बायें तरफ व ऊपर खून निकला हुआ चोट, दायें हाथ की नाड़ी में व पूरे बदन में दर्द होना बताया गया है। इसी प्रकार आशा सोधिया, संतोष सोधिया को भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।



