मवेशी खेत में जाने को लेकर विवाद, जातिगत गाली और मारपीट का आरोप; चार घायल, मामला दर्ज*
थाना कुसमी के पोड़ी चौकी के ग्राम ददरी में मवेशी के खेत में चले जाने की बात को लेकर विवाद में जातिगत गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read
*एफआईआर के अनुसार घटना*
फरियादी शिवनारायण सिंह पिता कृष्ण सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम ददरी धाना दादरी ने थाने में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरियादी के अनुसार वह खेती-किसानी का काम करता है। 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे उसने अपने मवेशी को बाड़े से बाहर छोड़ा था। उसी समय पानी गिर रहा था तो उसका बैल दौड़कर जितेन्द्र सोधिया के घर के पास चला गया। वहां विनोद्र सोधिया की मां बर्तन मांज रही थी। फरियादी बैल को रोकने गया तो आरोप है कि महिला ने उसे गाली देना शुरू कर दिया।
मना करने पर उसकी लड़की सोधिया, समधन, जितेन्द्र सोधिया सहित परिवार के अन्य लोग वहां आ गए। फरियादी का आरोप है कि सभी ने उसे जाति सूचक गाली दी। फरियादी अनुसूचित जनजाति गोंड समुदाय से है।
*लाठी से मारपीट, तीन लोग घायल*
एफआईआर में बताया गया है कि इसके बाद लकी सोधिया और प्रीन्स सोधिया हाथ में लाठी लेकर आए और सभी ने मिलकर फरियादी और उसके भाई मणिराज सिंह तथा धर्मेन्द्र सिंह के बेटे आनन्द सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर पटेहटा के लाला यादव, गायत्री प्रसाद यादव और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में फरियादी शिवनारायण के सिर से खून निकलने, बाएं हाथ की हथेली में सूजन और पूरे शरीर में दर्द, आनंद बहादुर सिंह के सिर और बाएं हाथ में चोट और मणिराज सिंह के सिर, होठ, पीठ में चोट और कंधे में सूजन की बात रिपोर्ट में लिखी गई है।
*पुलिस ने किया केस दर्ज*
थाना कुसमी में रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मेडिकल और अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।



