खालौंद में पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी, जिम्मेदार मौन

तपस गुप्ता

Reporter | Updated: 28 Oct 2026, 12:07 PM IST | 1 min read
Share:

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालौंद में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। क्षेत्र में पेड़ काटे जाने की खबर से पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिर किसके निर्देश पर पेड़ों की कटाई की जा रही है और क्या इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई है, यह जांच का विषय है।

पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये न केवल प्रदूषण कम करते हैं, बल्कि वन्यजीवों और पक्षियों के लिए भी आश्रय उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में यदि बिना अनुमति पेड़ों की कटाई की जा रही है, तो यह गंभीर मामला हो सकता है। नियमानुसार पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक अनुमति और संबंधित प्रावधानों का पालन किया जाना जरूरी है।

ग्राम खालौंद में हो रही कटाई को लेकर अब संबंधित विभाग की भूमिका पर नजरें टिक गई हैं। सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी है।यदि जानकारी है, तो अब तक क्या कार्रवाई की गई। और यदि जानकारी नहीं है, तो क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

अब जांच और कार्रवाई का इंतजार

स्थानीय स्तर पर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि कितने पेड़ काटे गए, कटाई की अनुमति थी या नहीं और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।