कुसमी में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, महापुरुषों के जीवन पर डाला प्रकाश।
कुसमी मुख्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विमल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।
Also Read
कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश की एकता और अखंडता में योगदान तथा इंदिरा गांधी के देश के विकास और सशक्त नेतृत्व को याद किया। उनके जीवन, विचारों और जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।
ब्लाक अध्यक्ष विमल जायसवाल ने कहा कि दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।



