सीधी में NH-39 पर तेज रफ्तार फ्यूरी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर घायल; 10 लाख से अधिक का नु

मनोज शुक्ला सम्पादक

Editor | Updated: 31 Oct 2026, 12:26 PM IST | 1 min read
Share:

सीधी में NH-39 पर तेज रफ्तार फ्यूरी वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर घायल; 10 लाख से अधिक का नुकसान

चंदवाही गांव के पास हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की मदद; 108 एंबुलेंस से बहरी अस्पताल पहुंचाया गया, जिला अस्पताल रेफर

सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदवाही में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के पास तेज रफ्तार फ्यूरी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन चालक नीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में चोट आई है, जबकि एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायल नीरज सिंह को उपचार के लिए बहरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार किया जा चुका है और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कीचड़ में धंसा वाहन, दो क्रेन बुलानी पड़ीं

ग्राम चंदवाही निवासी सोमेश्वर मिश्रा के अनुसार, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद फ्यूरी वाहन के मालिक ने मौके पर दो क्रेन बुलवाईं। वाहन बुरी तरह कीचड़ में धंस गया था, जिसके कारण एक क्रेन से उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। इसके बाद दूसरी क्रेन की मदद से वाहन को उठाने का प्रयास किया गया।

वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में फ्यूरी वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायल चालक का उपचार जारी है।