रेलवे की जमीन से दूसरे दिन हटाए 10 मकान, दो दिन में 44 कब्जे हटे…

राजू गुप्ता (स्टेट हेड)

Reporter | Updated: 28 Nov 2026, 12:44 PM IST | 0 min read
Share:

रेलवे की जमीन से दूसरे दिन हटाए 10 मकान, दो दिन में 44 कब्जे हटे…

मुआवजा मिलने के बाद भी खाली नहीं किए थे मकान..

एक महिला के मुआवजे का मामला लंबित होने पर कार्रवाई रोकी..

सीधी
शहर के जमोड़ी थानांतर्गत ग्राम नौढ़िया में रेलवे की अधिकृत जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से दो पक्के और आठ कच्चे मकानों को हटाया। इनमें राजू बंसल और रूना बंसल के मकान भी शामिल हैं। गुरुवार और शुक्रवार को मिलाकर अब तक कुल 44 मकानों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है।

ग्राम नौढ़िया में रेलवे की अधिकृत जमीन पर लंबे समय से मकान बनाकर लोग रह रहे थे। रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, प्रभावित परिवारों को मकान खाली करने के लिए पहले ही नोटिस दिए गए थे और मुआवजे की राशि भी वितरित की जा चुकी थी। इसके बावजूद मकान खाली नहीं किए जाने पर गुरुवार से अभियान शुरू किया गया।

शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान अधिकांश परिवारों ने शांतिपूर्वक अपने मकान खाली किए। कुछ लोगों ने खुद ही मकान हटाए, जबकि शेष मकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया। दूसरे दिन कुल 10 मकानों पर कार्रवाई की गई। वहीं, नीतू बंसल का मकान फिलहाल छोड़ दिया गया। उनका आरोप है कि उन्हें अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है।

इनका कहना है

ग्राम नौढ़िया में एक महिला के मकान को छोड़कर बाकी सभी मकानों पर कार्रवाई की गई है। महिला ने मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की है, जिसका जल्द निराकरण कराया जाएगा। इसके बाद उनके मकान को लेकर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राकेश शुक्ला
तहसीलदार, गोपदबनास