जिम्मेदारों ने जन समस्या निवारण शिविर को बनाया मजाक,दोपहर एक बजे तक नहीं दिखे एक भी ग्रामीण…
ग्रामीणों ने कहा सचिव व रोजगार सहायक से नहीं है कोई उम्मीद..
Also Read
मामला ग्राम पंचायत सेंधवा का..
संजय सिंह मझौली सीधी
एक तरफ जहां प्रदेश सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ग्राम स्तर एवं मोहल्ला स्तर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित करने का आदेश जारी किया है ताकि कोई भी ग्रामीण समस्या ग्रस्त ना रहे।लेकिन जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंधवा में पदस्थ सचिव विजय बहादुर सिंह एवं रोजगार सहायक प्रदीप तिवारी से ग्रामीण नाउम्मीद हो चुके हैं यही कारण है कि 5 नवंबर 2026 को ग्राम पंचायत में आयोजित “जन समस्या निवारण शिविर” में दोपहर 1:00 बजे तक एक भी ग्रामीण नहीं दिखे।जबकि सचिव एवं रोजगार सहायक मौजूद रहे बल्कि शिविर के लिए तैनात किए गए प्रमुख जिम्मेदार नोडल अधिकारी भी नहीं रहे।
ग्रामीण के मुताबिक समस्या तो बहुत है लेकिन जिन्हें हम ग्रामीणों के समस्या से कोई सरोकार ही नहीं है उनके पास जाकर क्या करेंगे।वैसे बैगा जनजाति परिवारों के लिए जिन्हें सरकार द्वारा “जनमन योजना” लागू कर मूलभूत सुविधा के साथ-साथ रोजगार देने का प्रावधान किया जाता है लेकिन उन्हीं बैगा परिवारों को एक तरफ मूलभूत सुविधा के लिए भटकना पड़ रहा है दूसरी तरफ बरसों से आवास योजना की मजदूरी के लिए भी परेशान हो रहे हैं लेकिन सचिव एवं रोजगार सहायक का यह जवाब की सबकी मजदूरी मिली है अथवा हमें जानकारी नहीं है कि किसकी मजदूरी बकाया है।ऐसे जवाब यह साबित करते हैं कि अपने पदीय जिम्मेदारी का निर्वहन इन लोगों के द्वारा किस तरह किया जाता है।जो ग्रामीणों के मध्य अपना भरोसा खो चुके हैं जिस कारण ग्रामीण जन समस्या निवारण शिविर में भी आने से परहेज कर रहे हैं।

इनका कहना
हमारे मोहल्ला में डेढ़ दर्जन से ज्यादा बैगा परिवारों की आवास योजना की मजदूरी 1 से 2 वर्ष तक से लंबित है जिसमें सचिव व रोजगार सहायक सिर्फ गुमराह करते हैं इसलिए शिविर में जाने से कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि वहां वही लोग तो बैठे हैं।मूल भूत सुविधा के लिए भी हम लोग परेशान हैं।
उदयभान बैगा ग्रामीण
हमारे मोहल्ला में दर्जन भर से ज्यादा बैगा परिवार आबाद हैं लेकिन यहां ना तो पानी की सुविधा है और ना ही सड़क है ग्राम पंचायत में रोजगार भी नहीं मिल रहा है।
वैजनाथ बैगा ग्रामीण
ग्राम पंचायत सेंधवा की कई शिकायत आई हैं कुछ जांच भी कराई गई है।बैगा परिवारों की मजदूरी भुगतान लंबित होना गंभीर बात है।जांच बाद कार्यवाही की जाएगी।
सुरभि श्रीवास्तव सीईओ जनपद पंचायत मझौली



