नाले में बन रही पीसीसी सड़क,ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत..
बरसात का पानी घरों में घुसने की आशंका से भयभीत हैं ग्रामीण..
Also Read
मामला जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत तिलवारी..
संजय सिंह मझौली..
एक तरफ जहां कीचड़ युक्त मोहल्ला में पीसीसी सड़क निर्माण कराए जाने का प्रावधान किया गया है जिससे ग्रामीणों को कीचड़ से राहत मिले,लेकिन जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलवारी के ग्राम रुपईडोल में ऐसा मामला सामने आया जहां पीसीसी सड़क निर्माण रोकने को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर डाली है।
प्रभावित ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान में पीसीसी सड़क बन रही है वहां नाला है जिससे बरसात के समय में काफी ज्यादा मात्रा में पानी का बहाव आता है व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क की पुलिया से आसानी तरीके से पानी निकल जाता है।लेकिन इसी नाले में पुल के पास ही ग्राम पंचायत के द्वारा एक पुल व पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली भी बनाई जा रही है लेकिन जितने मात्रा में पानी आता है उसके अनुसार निर्माणाधीन नालियों से पानी नहीं निकल पाएगा और पानी का भराव बढ़ने से नाले के अगल-बगल बने हम लोगों के घरों में पानी घुसेगा जिस कारण हम ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में रोक लगाने की शिकायत की है लेकिन आज तक कोई जाँच कार्यवाही नही हो पाई हो पाई है l
गुलाब सागर बांध के डूब क्षेत्र में आता है निर्माण स्थल
मौके पर ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जिस नाले में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है वह गुलाब सागर बांध के डूब क्षेत्र के एरिया में चिन्हित है जहां किसी भी सूरत में पक्का निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिए लेकिन सरपंच सचिव के द्वारा मनमानी व हठ पूर्वक निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो उनके हठधर्मिता पर सवाल खड़ा करता है ।
इनका कहना
नाला में सड़क बनाई जा रही है जिससे बराबर पानी निकासी नहीं होगी और बरसात में हम लोगों के घरों में पानी घुसेगा जिसके लिए जिला कलेक्टर के पास शिकायत किया है लेकिन निर्माण कार्य जारी है सरपंच सचिव कहते हैं जहां शिकायत करना हो करते रहो सड़क यहीं बनेगी।
राजेश यादव प्रभावित ग्रामीण
जिस स्थान में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है वह गुलाब सागर बांध के डूब क्षेत्र के दायरे में आता है जहां निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए लेकिन यहां मनमानी काम हो रहा है। निर्माण कार्य भी गुणवत्ताहीन हो रहा है।
सुरेंद्र बैगा ग्रामीण
निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड एवं उपयोगिता के हिसाब से होना चाहिए अगर ऐसा है तो मैं स्वतः कार्यस्थल पर आकर जांच करूंगी।
सरिता सिंह अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मझौली
आपके द्वारा जानकारी दी गई है तो तकनीकी आमला से जानकारी लेकर निर्माण कार्य के संबंध में जांच कराकर निर्णय लिया जाएगा जिसमें इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा कि निर्माण कार्य से कोई भी ग्रामीण प्रभावित न हो। क्योंकि निर्माण कार्य उनके उपयोग के लिए किया जाता है l
सुरभि श्रीवास्तव सीईओ जनपद पंचायत मझौली



