कुसमी थाने में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्र-छात्राओं को दिखाया गया विशेष प्रस्तुति

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 01 Nov 2026, 01:49 AM IST | 1 min read
Share:

### कुसमी थाना परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्र-छात्राओं को दिखाई गई विशेष प्रस्तुति

पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की भूमिका और उपलब्धियों की दी जानकारी

सीधी। 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कुसमी थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को दिखाई गई।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी सहित थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व, देश की अखंडता एवं एकता बनाए रखने के उद्देश्य से विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस की भूमिका एवं विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों, अभियानों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता बनाए रखने तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया।