दूआरी में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किसानों को वितरित किया बीज, शुभारंभ, कर दी जानकारी।

अमित श्रीवास्तव

Reporter | Updated: 07 Nov 2026, 12:40 AM IST | 0 min read
Share:

# दुआरी में विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किसानों को वितरित किए बीज, कृषि योजनाओं की दी जानकारी

**किसानों को उन्नत बीज, कृषि यंत्रों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित**

**दुआरी।** ग्राम दुआरी में कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय कुंवर सिंह टेकाम उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने किसानों को बीज वितरित करते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों का महत्वपूर्ण योगदान है। किसान समय पर अच्छी किस्म के बीजों का उपयोग करें और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान तथा शासन की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती का कार्य आसान होने के साथ समय और श्रम की बचत होती है तथा उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलती है। किसानों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर कृषि विभाग के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा बाई सिंह, जनपद सदस्य सावित्री सिंह, मोनी प्रजापति एवं ग्राम पंचायत दुआरी की सरपंच श्रीमती सुशीला सिंह सहित कृषि विभाग का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।